Teacher Selection New Rules 2026: सरकारी स्कूलों में शिक्षक के चयन की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है और मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की चयन की प्रक्रिया में बदलाव पूरी तरीके से होने वाला है। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला ले लिया गया है। जितने भी उम्मीदवार हैं इनको दो अलग परीक्षाएं अब देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा में अगर पास होते हैं तो शिक्षक के पद पर नियुक्तियां मिल पाएंगी। यह जो बदलाव है उच्च माध्यमिक व प्राथमिक तीनों स्तर पर लागू होने जा रहा है। फिलहाल यह प्रस्ताव मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी कि ECB को भेज दिया गया है और जैसे ही इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलती है मध्य प्रदेश में शिक्षक चयन हेतु नई व्यवस्था लागू किया जाएगा। काफी लंबे समय से शिक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों में एक बड़ा असमंजस का स्थिति बना था जो कि यह नए नियम से असमंजस की स्थिति दूर हो पाएगी।
शिक्षक की नई चयन प्रक्रिया को लेकर ताजा अपडेट
पहले की इस व्यवस्था में उम्मीदवारों को दो स्टेप से गुजरना पड़ता है जो कि पहले पात्रता परीक्षा देना पड़ता था इसके बाद पात्रता परीक्षा में जो भी छात्र पास होते थे वह चयन परीक्षा हेतु आवेदन करने का उनको मौका मिल जाता था। फिर चयन परीक्षा में भी वह सफल होने के बाद शिक्षक के पद पर उनका चयन हो जाता था। यानी उम्मीदवारों को दो बार परीक्षा देना पड़ता था और दो बार आवेदन करना पड़ता था और दो अलग-अलग परीक्षाओं हेतु छात्रों को तैयारी करना पड़ता था और इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था और देखा जाए तो इन दोनों के परीक्षा के बीच में जो फासला है काफी ज्यादा रहता था। जिसकी वजह से उम्मीदवारों में काफी लंबे समय तक अनिश्चित बनी रहती थी कि हमारा हो पाएगा या नहीं! लेकिन अब यह नई व्यवस्था के आने से छात्रों के लिए काफी राहत की खबर है कि बिना दो परीक्षा दिए आप सिर्फ पात्रता परीक्षा को पास कर शिक्षक में चयन का सकते हैं जो कि उच्च माध्यमिक व माध्यमिक व प्राथमिक तीनों स्तर के लिए यह नई व्यवस्था लागू किया गया है।
शिक्षक चयन हेतु जानिए नई व्यवस्था
मध्य प्रदेश में शिक्षक की नियुक्ति हेतु जो नया प्रस्ताव है जिसमें सिर्फ पात्रता परीक्षा के अंकों के आधार पर अब शिक्षक का चयन हो पाएगा। चयन परीक्षा पूरी तरीके से खत्म कर दिया जाएगा। जिससे उम्मीदवारों को सिर्फ एक परीक्षा हेतु तैयारी करना पड़ेगा और अनिश्चित नहीं रहेगी और दो परीक्षा के लिए तैयारी छात्रों को नहीं करना पड़ेगा और चयन की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी और काफी तेज हो जाएगा। जितने भी उम्मीदवार पात्रता परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं उनको नियुक्ति मिल पाएगी। वहीं इससे यह सुनिश्चित हो पाएगा कि जो योग्य उम्मीदवार हैं बिना किसी अतिरिक्त परीक्षा बोझ के वह शिक्षक पद पर आसानी से पहुंच पाएंगे।
टीईटी पास छात्रों के लिए बड़ी राहत
लाखों उम्मीदवारों के लिए बदलाव काफी बड़ी राहत भरी खबर है जो कि लंबे समय से वह शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे थे। और दो-दो परीक्षाओं के लिए उनको तैयारी करना पड़ता था। समय व पैसा दोनों का खर्च होते थे। जो कि अब एक ही परीक्षा से छात्रों का काम चल पाएगा। पात्रता परीक्षा अगर पास कर लेते हैं तो सीधे आप शिक्षक के पद पर नियुक्त हो सकते हैं। अब ज्यादा समस्याओं व मानसिक दबाव नहीं झेलना पड़ेगा। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में काफी लंबे समय से जो शिक्षक चयनित नहीं किए गए आप शिक्षक चयन की राह आसान होने से चयन बहुत तेजी से हो पाएगा और पात्रता परीक्षा पास हुए उम्मीदवार आसानी से शिक्षक बन सकते हैं।
शिक्षक चयन के नए नियम हेतु ईसीबी की मंजूरी का करना पड़ेगा इंतजार
जैसे कि मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से यह प्रस्ताव मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को जल्द भेजे जाने की तैयारी चल रहा है और जैसे ही मंजूरी मिलती है इसके बाद नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा और नया व्यवस्था लागू होने के बाद पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो पाएंगी। मध्य प्रदेश में पहले से ही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टेट व संविदा शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं लगातार होती रही है। लेकिन अब इस नई व्यवस्था की वजह से पूरे ढांचा सरल बन जाएगा। मध्य प्रदेश में शिक्षक संबंधी अपडेट हेतु राज्य स्कूल शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर नजर बनाए रखें।